CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मानसून की रफ्तार में आई तेजी: 10 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश के साथ अच्छी वर्षा संभावित

 मानसून की रफ्तार में आई तेजी: 10 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश के साथ अच्छी वर्षा संभावित
Share

रायपुर। दक्षिण भारत के राज्यों को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंच गया है। मानसून की रफ्तार में इजाफा हो रहा है। धीरे धीरे ही सही मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मानसून की रफ्तार में भटकाव नहीं आया तो छत्तीसगढ़ में अच्छी वर्षा संभावित है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफन के चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आंध्रप्रदेश में अच्छी वर्षा होते ही बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून 10 जून को देगा दस्तक। अगले तीन दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में व्यापक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि मानसून देश के कई हिस्सों को कवर करते हुए मध्य अरब सागर में भी आगे बढ़ गया है जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्से शामिल हैं। आईएमडी केअनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है।


Share

Leave a Reply