लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और ओडिशा के पास बने अवदाब के प्रभाव से सोमवार 7 जुलाई को मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हालांकि 8 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 30.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो बलौदाबाजार में सर्वाधिक 20 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा राजिम में 18 सेंटीमीटर, लवन में 17 सेंटीमीटर तथा गिधौरी, टुंड्रा, भाटापारा में 16-16 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बलौदा, गोबरा नवापारा और बिलाईगढ़ में 15-15 सेंटीमीटर तथा राजनांदगांव, अकलतरा, तिल्दा, चंद्रपुर और खरोरा समेत कई क्षेत्रों में 14 सेंटीमीटर वर्षा हुई। रायपुर शहर, धमतरी, बिलासपुर, आरंग, चांपा, मुंगेली और सक्ती सहित अनेक इलाकों में 8 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रायपुर में सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने के संकेत हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।



Share

Leave a Reply