CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम हुआ कमजोर, जाने जिलों में कैसा रहेगा मौसम का असर?

छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम हुआ कमजोर, जाने जिलों में कैसा रहेगा मौसम का असर?
Share

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के कई इलाको में अब बारिश की गति धीमी हो गयी है, दरअसल प्रदेश में बारिश का कोई नया सिस्टम नहीं बनने से पानी गिरने के आसार नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के अधिकांश जगहों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
बीते दिन रविवार की शाम राजधानी रायपुर में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वही आज शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में अब तक 796.3 मिली मीटर पानी बरस चुका है जो औसत से 12 प्रतिशत अधिक है। 13 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। दो जिले ऐसे हैं जहां अति भारी बारिश हुई है। इनमें पहला बीजापुर है जहां 1704.5 मिमी पानी बरसा है जो सामान्य से 99% अधिक है। वहीं बलरामपुर में 991.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो औसत से 68% अधिक है।



Share

Leave a Reply