CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधानसभा : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना से 38 लाख से अधिक उपभोक्ता हो रहे लाभांवित- मुख्यमंत्री

विधानसभा : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना से 38 लाख से अधिक उपभोक्ता हो रहे लाभांवित- मुख्यमंत्री
Share

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हॉफ योजना से 38 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभांवित हो रहे है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह जानकारी विधानसभा में भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले के लिखित प्रश्रों के लिखित जवाब में दी है।
 
 
श्री बघेल ने बताया कि बिजली बिल हॉफ योजना छग स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के केवल घरेलू संवर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं हेतु लागू है। वर्तमान में इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के 24 लाख 75 हजार 342 एवं शहरी क्षेत्र के 13 लाख 32 हजार 966 कुल 38 लाख 08 हजार 308 घरेलू उपभोक्ता लाभांवित हो रहे है।
 
 
श्री बघेल ने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 53 लाख 60 हजार 892 है, जिनमें घरेलू उपभोक्ताओं की कुल संख्या 47 लाख 48 हजार 07 है, जबकि अन्य उपभोक्ताओं में गैर घरेलू, कृषि पंप, कृषि सहवर्ती कार्य, औद्योगिक एवं सार्वजनिक उपयोग के है। 
 


Share

Leave a Reply