CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में हुए 600 से अधिक रेप- कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में हुए 600 से अधिक रेप- कांग्रेस
Share

 रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ हिंसा के मामलों में लगातार भाजपा पर हमलावर है। आज इसी कड़ी में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर राजीव भवन में सुप्रिया श्रीनेत और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने साय सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में आधी आबादी के लिए जगह नहीं बची है। छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर और भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के मामले सामने आए हैं। लेकिन सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। आखिरकार सरकार क्यों दुराचारियों को संरक्षण दे रही और पीड़िाओं को न्याय के लिए दर- दर भटकना पड़ता है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में 600 से अधिक रेप हुए हैं। जिनमें से 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं। लेकिन सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

 


Share

Leave a Reply