CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माँ और धरती माँ दोनों हमारे जीवन का महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्सा : बृजमोहन

माँ और धरती माँ दोनों हमारे जीवन का महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्सा : बृजमोहन
Share

 रायपुर। माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं। दोनों ही हमें जीवन देती हैं, पोषित करती हैं और हमारी सुरक्षा करती हैं। दोनों ही हमारे जीवन के आधार हैं, जिनकी हमें हमेशा कद्र करनी चाहिए।यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को दशहरा मैदान रावणभाटा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, माँ वो है जो हमें जन्म देती है, हमारे हर सुख-दुःख में हमारे साथ रहती है, हमें प्यार और स्नेह देती है, और हमें जीवन में सही मार्गदर्शन करती है। माँ का प्यार निस्वार्थ और असीम होता है। वहीं धरती माँ हमारे अस्तित्व का आधार है। यह हमें भोजन, पानी, वायु और सभी प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती है। धरती माँ हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व उपलब्ध कराती है और हमें सुरक्षित वातावरण देती है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम सब पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाएंगे उसको संरक्षित करेंगे।



Share

Leave a Reply