CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माँ को लगा बेटे की हत्या का सदमा, तो माँ ने उठाया यह बड़ा कदम

माँ को लगा बेटे की हत्या का सदमा, तो माँ ने उठाया यह बड़ा कदम
Share

 बालोद। जिले के गुंडरदेही विकासखंड के सरेखा गांव से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की मौत के बाद सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया. बच्चे की मौत को डॉक्टर ने संदेहास्पद बताया है. इसके साथ ही बच्चे का पिता भी पीलिया से पीड़ित है, जिन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया है.जानकारी के अनुसार, सरेखा गांव निवासी 14 वर्षीय कक्षा 9वीं में अध्ययनरत आर्यन बुखार से ग्रसित था. दो दिन बाद भी हालत में सुधार होते देख अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. बेटे की मौत की खबर सुनकर मां नीरा बाई (38 वर्ष) सदमे में आ गई. उसने भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं लड़के का पिता पीलिया से पीड़ित बताया जा रहा है, जिन्हें गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है. पहले बेटे और उसके बाद मां की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

लड़के की बुखार से हुई मौत को संदेहास्पद बताया जा रहा है. गुंडरदेही विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रेणुका प्रसन्नो ने बताया कि बच्चे के मुंह से झाग निकला था. पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों से उसकी मौत हुई है.



Share

Leave a Reply