नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सास और दामाद का रिश्ता हुआ शर्मसार: दामाद ने सास से दुष्कर्म का किया प्रयास, नहीं मानने पर की पिटाई

 सास और दामाद का रिश्ता हुआ शर्मसार: दामाद ने सास से दुष्कर्म का किया प्रयास, नहीं मानने पर की पिटाई
Share

रायगढ़। अपने दमाद को गेरवानी में किराये का कमरा दिलाने गई 44 साल की सास के साथ दमाद ने दुष्कर्म का प्रयास किया, परंतु जब सास ने इसका विरोध किया तो दमाद ने सास की बेतहाशा पिटाई की और उसके 25 हजार रूपये के जेवर और पर्स लेकर फरार हो गया।

मामले की रिर्पोट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लूट का सारा सामन जब्त कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि तिरूपति मोटर्स में काम करने वाले 26 वर्षीय निमेन्द्र खूंटे के साथ एक 44 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी। बेटी और दामाद साथ रहते थे। दामाद ने कम तन्ख्वाह का हवाला देकर अपनी सास को गेरवानी में किराये का कमरा दिला देने की गुजारिश की और उसे लेकर गेरवानी पहुंच गया। जहां आरोपी दामाद के मन मे कामुकता जाग जाने से उसने अपनी सास को ही पकड लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं जब सास ने इसका प्रतिकार किया तो दामाद ने अपनी सास की बेतहाशा पिटाई की और उसका पर्स लेकर फरार हो गया। जिसमें उसकी सास के सोने के जेवरात सहित वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल और मेकअप का समान था। मामले की खबर पुलिस को लगने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सारा सामान जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506, 323, 394 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी को रिमांड पर ले कर जेल में भेज दिया गया है।

 


Share

Leave a Reply