CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सांसद बृजमोहन ने सप्रे स्कूल में नवनिर्मित स्मार्ट कंप्यूटर रूम का किया उ‌द्घाटन, विद्यार्थियों के लिए 6 अतिरिक्त क्लास और लाइब्रेरी की घोषणा की

सांसद बृजमोहन ने सप्रे स्कूल में नवनिर्मित स्मार्ट कंप्यूटर रूम का किया उ‌द्घाटन, विद्यार्थियों के लिए 6 अतिरिक्त क्लास और लाइब्रेरी की घोषणा की
Share

 रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को माधव राव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम शा. शाला विद्यालय में नव निर्मित स्मार्ट कम्पूयटर रूम का उ‌द्घाटन किया। 15 कम्प्यूटर और आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित इस कक्ष का निर्माण शाला विकास समिति द्वारा लक्ष्मीकांत, कैलाश चंद व बृजमोहन शर्मा की स्मृति में सन एंड सन ग्रुप शर्मा परिवार के सौजन्य से कराया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का ज्ञान न केवल एक कौशल है, बल्कि यह भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक मजबूत आधार भी है। ऐसे में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा देना जरूरी है। बच्चों के साथ में बड़े भी समय के साथ चले और तकनीकी की रेस में पीछे न रहे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को कम्प्यूटर की प्रयाप्त जानकारी मिल सके इसके लिए क्लास संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को महान साहित्यकार, लेखक और पत्रकार माधवराव सप्रे के जीवन और योगदान से परिचित कराने हेतु उनके जीवन पर आधारित पुस्तक छपवाकर विद्यार्थियों के बीच वितरित करने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय को पीएम श्री योजना के तहत लाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल के करीब 40 लाख रुपए से 6 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कराने की भी घोषणा की जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक सुनील सोनी द्वारा विधायक निधि से 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही स्कूल में एक पुस्तकालय का भी निर्माण कराने के निर्देश दिए है।

कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों ने स्कूल में कॉमर्स और आर्ट्स संकाय शुरू करने की मांग की जिसपर सांसद ने जिला शिक्षा अधिकारी को आगामी सत्र से यहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के भी निर्देश दिए

कार्यक्रम को सुनील सोनी और समिति अध्यक्ष हरख मालू ने भी संबोधित किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाज सेवी राजेन्द्र शर्मा के साथ ही शाला विकास समिति माधवराव सप्रे उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष हरख मालू सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी खंडेलवाल, प्राचार्य डा. अनुपमा श्रीवास्तव, आत्मानंद स्कूल जिला प्रभारी पाटले, महादेव नायक संतोष सोनी, पवन सोनी, प्रवीण देवड़ा के साथ ही विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉक्टर अनुपमा श्रीवास्तव ने आभार एवं नीलम सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया।



Share

Leave a Reply