सांसद सोनी ने मनरेगा के कार्यों में ठेकेदारी प्रथा बन्द करने का दिया निर्देश
रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने 6 अगस्त को चंपारण का दौरा किया तथा अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों को मूर्त रूप देने का निर्देश दिया इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज भी उपस्थित थे सोनी ने चंपारण में शासन के विभिन्न मदों से व्यवसायिक परिसर, तालाब का सौंदर्यीकरण, नए बस स्टैंड एवं विश्राम गृह निर्माण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सारे कार्य समय सीमा के भीतर आरंभ हो जाएं सोनी ने मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मनरेगा में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने का निर्देश दिया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोभाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, शिवेंद्र तिवारी सुरेश सिन्हा, मिथिलेश सिन्हा, डामन साहू, रिखीराम तारक, केजू राम पटेल, निर्मल साहू अभिराम वर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी सूरज साहू ,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच आर बघेल आदि उपस्थित थे सोनी एवं बजाज ने चम्पेश्वर महादेव एवं महाप्रभु वल्लभाचार्य मंदिर में पूजा अर्चना की।




