BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

248 वेंटिलेटर के उपयोग की सांसद सुनील सोनी की इच्छा आपत्तिजनक- कांग्रेस

248 वेंटिलेटर के उपयोग की सांसद सुनील सोनी की इच्छा आपत्तिजनक- कांग्रेस
Share

रायपुर। भाजपा सांसद सुनील सोनी द्वारा दिये गए बयान केंद्र से मिले 248 वेंटिलेटर में सिर्फ 18 वेंटिलेटर का उपयोग हुआ है, का कांग्रेस ने आपत्ति व्यक्त किया है। 

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद ने बहुत ही आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। उनकी  क्या इच्छा है प्रदेश के लोग वेंटिलेटर में चले जाये ताकि केंद्र द्वारा दिये गए वेन्टीलेटरो का उपयोग हो सके। भगवान न करे कि राज्य में इनके दिए एक भी वेंटिलेटर के उपयोग की नौबत आये। सुनील सोनी पद के अहंकार में संवेदनशीलता और भाषायी मर्यादा भूल गए है। उल जुलूल बयान देकर वे सक्रिय सांसद नही बन जायेंगे। रायपुर की जनता महसूस कर रही है उसने कितने निष्क्रिय सांसद को चुन कर दिल्ली भेजा है जिसकी आवाज अपने क्षेत्र और प्रदेश की जनता के भले के लिए कभी नही उठती, पार्टी आलाकमान के गलतियों पर पर्दा डालना भाजपा के सांसद अपना सबसे बड़ा कर्तव्य समझते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि केंद्र से मिले एक -एक टेबलेट और मास्क का लेखा जोखा प्रस्तुत करने वाले भाजपा सांसद बताये कि उन्होंने कोरोना के समय रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए क्या किया ? जो उनकी सांसद निधि थी जिस पर प्रदेश की जनता का हक था उसे तो रायपुर की जनता से बिना पूछे पीएम केयर में दान कर दिया। जब मोदी सरकार ने शेष वर्षो के लिए सांसद निधि को स्थगित किया तब भी भाजपा के सांसदों की बोलती बंद हो गयी थी तब क्यो विरोध नही किया कि इस सांसद निधी को वे अपने राज्य के कोविड प्रभावितों के लिए खर्च करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के उद्योगों और सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों से पीएम केयर में 300 करोड़ से अधिक राशि वसूली गयी राज्य को पीएम केयर से मात्र 13 करोड़ की मदद मिली है। राज्य के उद्योगों का यह सीएस आर फंड का पैसा यदि प्रदेश को मिलता तो इन 300 करोड़ रुपयों का खर्च राज्य में होता। इस राशि से यहाँ अस्पताल बनते और चिकित्सा सुविधाएं जुटाई जाती। सुनील सोनी केंद्रीय सहायता पर अहसान जताने की बजाय बताये कि एक सांसद के रुप में उन्होंने राज्य को क्या मदद दिलवाई? राज्य सरकार ने कोरोना से लडऩे के लिए जब विशेष पैकेज मांगा तब सोनी और उनके दल के नेताओ ने उसका विरोध किया। राज्य के हक का अपना जीएसटी क्षतिपूर्ति की 2800 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र नही दे रहा इसमे भाजपा के नेता और सांसद क्यो मौन है ? भाजपा के नेता राज्य की कांग्रेस सरकार का विरोध करते करते प्रदेश की जनता का विरोध करने लग गए है। जब राज्य सरकार ने 2500 में धान खरीदी के लिए केंद्र से आग्रह किया था तब भी भाजपा सांसद किसानों का पक्ष लेने के बजाय इसके विरोध में खड़े हो गए थे। प्रवासी मजदूरों के लिये केंद्र द्वारा चलाये जा रहे गरीब कल्याण अभियान से छत्तीसगढ़ को अलग रखा तब भी सुनील सोनी सहित भाजपा सांसदों की बोलती बंद थी। जनता केंद्र में सांसद चुन कर इसलिये भेजती है ताकि वह केंद्र सरकार और संसद में उनकी आवाज उठाये भाजपा सांसद अपने दायित्व के निर्वहन में असफल साबित हुए हैं।


Share

Leave a Reply