नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के नगर निगम जोन 2 ने की पुरानी एवं अनुपयोगी पानी टंकी पर बड़ी कार्यवाई, जल्द ही बने जायेगी 35 लाख लीटर की नई पानी टंकी...

राजधानी के नगर निगम जोन 2 ने की पुरानी एवं अनुपयोगी पानी टंकी पर बड़ी कार्यवाई, जल्द ही बने जायेगी 35 लाख लीटर की नई पानी टंकी...
Share

रायपुर। आज नगर निगम रायपुर के जोन 2 के अमले ने निगम जोन 2 क्षेत्र के तहत स्थित देवेन्द्र नगर आफिसर्स कालोनी परिसर की अत्यंत पुरानी जर्जर एवं अनुपयोगी पानी टंकी को थ्रीडी एवं मजदूरों की सहायता से तोडकर शासन द्वारा स्वीकृत समाज हितकारी अमृत मिषन के तहत वहां रिक्त शासकीय भूमि पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न 4 वार्डो की रहवासी जनता को सुगम जलापूर्ति व्यवस्थित रूप से करने स्वीकृत 35 लाख लीटर क्षमता वाले नये जलागार के शीघ्र निर्माण की योजना की कार्यवाही का मार्ग जनहित में पूरी तरह से प्रशस्त कर दिया। आज नगर निगम रायपुर के जोन 2 जलविभाग द्वारा जनहित में जर्जर पुरानी पानी टंकी तोडने की कार्यवाही नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के निर्देष पर स्थल पर जोन 2 कमिश्नर विनोद देवांगन के नेतृत्व व जोन जलविभाग प्रभारी अभियंता श्री आईके चंद्राकर की उपस्थिति में की गई। 

जोन 2 के अधिकारियों ने बताया कि जोन 2 के तहत स्थित शासन की देवेन्द्र नगर आफिसर्स कालोनी परिसर की अत्यंत पुरानी जर्जर अनुपयोगी पानी टंकी को तोडे जाने की कार्यवाही से जलापूर्ति में कोई प्रभाव नहीं पडेगा । उक्त पुरानी व जर्जर पानी टंकी खाली थी एवं विगत काफी समय से उक्त पानी टंकी से जलापूर्ति का कार्य बंद किया जा चुका था। उक्त रिक्त शासकीय भूमि पर शासन के देवेन्द्र नगर आफिसर्स कालोनी परिसर में केन्द्र प्रवर्तित समाज हितकारी अमृत मिषन योजना के तहत स्वीकृत 35 लाख लीटर जल क्षमता वाली नई पानी टंकी का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। उक्त नवीन जलागार बनने से उक्त जलागार के माध्यम से नगर निगम के चार वार्डो हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड, मौदहापारा क्षेत्र सहित शहीद हेमूकालाणी, पंडित रविषंकर शुक्ल और रमण मंदिर वार्ड क्षेत्र की रहवासी जनता को नलों के माध्यम से नदी का मीठा जल सुगमता से प्रदाय करने का कार्य टंकी बनने के बाद शीघ्र प्रारंभ होगा।   


Share

Leave a Reply