CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में मर्डर: कैटरिंग ठेकेदार के घर में घुसकर बदमाश ने रेता गला

 छत्तीसगढ़ में मर्डर: कैटरिंग ठेकेदार के घर में घुसकर बदमाश ने रेता गला
Share

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कैटरिंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। ठेकेदार का शव अगले दिन गुरुवार सुबह खून से सना मिला तो हत्या का पता चला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिसए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। लेनेदेन के विवाद में हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार संजय नगर के नहर पारा निवासी राजा सोनी 28 कैटिरंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात खाना खाने के बाद राजा घर लौटा था, फिर अंदर जाकर सो गया। इसके बाद रात में क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो घर में ही उसका खून से सना हुआ शव पड़ा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है धारदार हथियार से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि राजा सोनी कैटरिंग के काम के चलते संजय नगर बस्ती में अकेले ही रहता था। उसके माता-पिता जिले में ही कहीं अन्य जगह रहते हैं। यह भी सामने आ रहा है कि एक दिन पहले ही उसका किसी से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा भी हुआ था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी पुलिस मौके पर है और साक्ष्य एकत्र कर रही है।

सिटी कोतवाली क्षेत्र में हत्या की यह तीसरी वारदात है। शराब के नशे में दो दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव हसदेव नदी में फेंक दिया था। इससे पहले प्रेम विवाह के बाद एक महिला ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के 2 साल बाद घटना का खुलासा पुलिस ने किया था।


Share

Leave a Reply