रायपुर में मर्डर: युवक की चाकू मारकर हत्या, घायल अवस्था में खून से लथपथ भागते हुए थाना पहुंचा था मृतक
रायपुर। युवक के गले पर चाकू मारकर हत्या कर देने की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्रनगर कैलाशपुरी चौक रायपुर निवासी सुमित तांडी 24 वर्ष पिता सुंदर तांड़ी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने अपने चचेरा भाई भोला ताण्डी व रोहित सोना के साथ शराब दुकान में शराब खरीदकर पीने के बाद गोलबाजार गए थे। तभी मिराज दादा बैजनाथपारा रायपुर निवासी से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने अपने पास रखा चाकू निकालकर भोला तांडी के गले पर वार कर दिया। जिसके बाद भोला ताण्डी घायल अवस्था में जान बचाने दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। घटना बाजार में लगे सीसी टीवी कैमरा में भी कैद हो गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




