CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

स्कूल में मर्डर: स्कूल में घुसकर छात्र चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत

स्कूल में मर्डर: स्कूल में घुसकर छात्र चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत
Share

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई है। स्कूली छात्र को स्कूल में चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक छात्र 9वीं का स्टूडेंट था और आज क्लास में पढ़ाई करने के लिए पहुंचा हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक स्कूल में घुसा और ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद तत्काल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान छात्र को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रामभाठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की है। मृतक छात्र का नाम कैलाश नाथ 13 वर्ष था। बताया जा रहा हैं छात्र आज स्कूल पहुंचा था, तभी बाहर से दो युवक स्कूल कैंपस में घुस आये। इस दौरान दोनों युवकों में एक युवक छात्र कैलाश के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्र लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। फिलहाल हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

 



Share

Leave a Reply