CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या...जेल से छुटते ही आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या...जेल से छुटते ही आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर में शातिर अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नजर ही नही आ रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने महादेव घाट के पास एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल आरोपियों में एक आरोपी एक दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर में हत्या की ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक महादेव घाट के पास आशीष बंजारे नाम का युवक रविवार की शाम अपने साथियों के साथ घुमने पहुंचा था। बताया जा रहा है इसी दौरान पुरानी रंजीश को लेकर कुछ बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

चाकूबाजी की इस घटना में आशीष बंजारे की जहां मौत हो गयी, वही उसके साथ मौजूद उमेश मस्कोले और आकाश यादव नाम के युवक भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हे घटना के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैं कि 2019 में देवेंद्र नगर में हुई हत्या के बाद से आरोपी और पीड़ितों के बीच रंजिश थी।

आशंका जताई जा रही हैं कि चार साल पुराने इसी दुश्मनी का बदला लेने आरोपियों ने इस चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया हैं। उधर इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पूछताछ के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी।

 पुलिस की जांच में हत्या की वारदात में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव के शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि ठाकुर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।



Share

Leave a Reply