CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर रायपुर: डकैती प्रकरण में जमानत पर रिहा आरोपी की हत्या, 2 गिरफ्तार

बड़ी खबर रायपुर: डकैती प्रकरण में जमानत पर रिहा आरोपी की हत्या, 2 गिरफ्तार
Share

 रायपुर। पुरानी रंजिश को लेकर अरोपियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। 9 जूून को रविशंकर साहू अपने साथी दीपक कुमार के साथ अपने मोटर सायकल में दर्री तालाब अछोली जा रहा था। इसी दौरान सतीश निषाद और धनेश्वर निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर तीन-चार दिन पूर्व मुझे हाथ पांव के टूटते तक मारपीट किया कहकर अपने पास रखे धारदार हथियार से हत्या करने की नियत से रविशंकर साहू के सिर में और सिर के पीछे दोनों कान के नीचे लगातार तीन चार बार मारकर चोट पहुंचाया। धनेश्वर निषाद ने पत्थर व हाथ मुक्का से मार कर रविशंकर उर्फ बोचू को घायल कर दिए। जिसे उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया । दीपक कुमार बंदे पिता रामकुमार बंदे उम्र 24 साल सुभाष चौक उरला थाना में रिपोर्ट दर्ज किया। रविशंकर साहू का उपचार के दौरान 13 जून को मौत हो गया।


जिस प्रकरण में धारा 302 आईपीसी जोड़ा गया। उरला थाना की टीम ने आरोपियों की लगातार पतासाजी कर आरोपी सतीश निषाद उर्फ बिस्तर पिता गणपत निषाद उम्र 23 साल निवासी हीरा नगर अछोली थाना उरला जिला रायपुर और धनेश्वर निषाद उर्फ पिंटू पिता शिव कुमार निषाद उम्र 23 साल निवासी हीरा नगर अछोली उरला थाना जिला रायपुर को कवर्धा जिला के बोड़ला से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को जप्त किया गया। मृतक रविशंकर साहू उरला थाना में दर्ज डकैती के प्रकरण का आरोपी था। जो वर्तमान में जमानत पर रिहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही किया गया।



Share

Leave a Reply