मुस्लिम समुदाय ने की मातारानी की पूजा, कवर्धा में शांति बहाली का मांगा आशीर्वाद
कवर्धा: नवरात्रि पर्व के छठे दिन वार्ड नंबर 23 के मुस्लिम समुदाय के लोग वार्ड में स्थित पुलिस चौकी में विराजमान दुर्गा माता की पूजा आराधना करने एकत्रित हुए। माता से प्रार्थना की गई की वर्तमान में कवर्धा में जो अभी तनाव है उससे हमें मुक्ति दिलाए। इसके अलावा उपस्थित भक्तों ने कवर्धा को फिर से एक बार अमन चैन एवं शांति के वातावरण मे सभी को रहने का आशीर्वाद मांगा। मुस्लिम समाज के साथ सिख समुदाय के लोग भी पूजा में सम्मिलित हुए।




