BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निगम-मंडलों के साथ ही संसदीय सचिवों के नाम तय, जल्द होगी नामों की घोषणा- कांग्रेस सूत्र

निगम-मंडलों के साथ ही संसदीय सचिवों के नाम तय, जल्द होगी नामों की घोषणा- कांग्रेस सूत्र
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों के साथ ही संसदीय सचिव के रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। इसके लिए दावेदारों में से नामों की छंटनी कर सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही इस सूची पर हाईकमान की मुहर लग जाएगी। 

कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों के साथ ही संसदीय सचिव पद के लिए नाम फाइनल हो गया है। बकायदा इसकी सूची तैयार कर ली गई है और इस पर संगठन की भी मुहर लग गई है। यह सूची अब सीधे पार्टी आलाकमान के पास जाएगी और वहां से हरी झंडी मिलते ही इन नामों का ऐलान कर नियुक्ति कर दी जाएगी। सूत्रों ने यहां तक दावा किया कि इस सूची में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कांग्रेस विधायकों के अलावा ऐसे नाम शामिल हैं जो कि पिछले कई सालों से लगातार सक्रिय रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में संगठन के आव्हान पर सक्रिय भागीदारी निभाने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को अब उनकी मेहनत का फल मिलना तय है, ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के नामों पर मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई बैठक में भी सहमति बनी थी और अब इन्हीं नामों की सूची तैयार कर आलाकमान के सामने प्रस्तुत की जाएगी। यह इस लिए भी जरूरी है कि मरवाही विधानसभा उपचुनाव भी आने वाले हैं, ऐसे में पहले से नियुक्ति दिए जाने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह रहेगा और सत्ता-संगठन भी बेहतर तालमेल के साथ काम करेगी। 
 


Share

Leave a Reply