CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

थप्पड़बाज IAS को अब राष्ट्रीय बाल आयोग ने भेजा नोटिस, कलेक्टर रहते नाबालिग को पीटा था

थप्पड़बाज IAS को अब राष्ट्रीय बाल आयोग ने भेजा नोटिस, कलेक्टर रहते नाबालिग को पीटा था
Share

रायपुर। थप्पड़ कांड के बाद सूरजपुर जिले से हटाए गए कलेक्टर IAS रणबीर शर्मा की एक और शिकायत थाने में दर्ज हुई है। अब तक एक युवक को थप्पड़ मारने और उसका मोबाइल तोड़ने की वजह से चर्चा में आए शर्मा पर बेहद गंभीर इल्जाम लग रहा है। ये बात भी सामने आ रही है कि शनिवार को एक नाबालिग को भी इन्होंने पीटा था। इस मामले में खुद बच्चे के पिता आगे आए हैं। जिस नाबालिग को पीटने की बात सामने आ रही है उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। बच्चे के पिता ने थाने में आवेदन देकर IAS शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बच्चे के पिता राजेश गुप्ता ने रविवार को सूरजपुर थाने में आवेदन दिया है। गुप्ता ने अपने शिकायती आवेदन में कहा है कि उसका 13 साल का बेटा शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे मेन रोड की मेडिकल दुकान पर दवा लेने के लिए गया था। लौटते वक्त गश्त पर निकले कलेक्टर ने उसे रोका और बेवजह लॉकडाउन में क्यों घूम रहे हो कहकर डंडा मार दिया। मेरे बेटे ने बताया कि वो दवा लेने गया था। मगर इसे कलेक्टर ने बहाना मानकर फिर डंडे से बेटे को मारा, जिससे उसके बाएं पैर के एड़ी के पास चोट लगी है और सूजन है। हम चाहते हैं इस मामले में IAS रणबीर शर्मा पर FIR हो। बच्चे के परिजन से रविवार को केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी मिलने पहुंची थीं। सोशल मीडिया के जरिए कलेक्टर रणबीर शर्मा की मारपीट का वीडियो राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो तक भी पहुंचा। उन्हें ये बात पता चली कि कलेक्टर ने डंडे से 13 साल के बच्चे को पीट दिया है। इसके फौरन बाद आयोग ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एक नोटिस छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भेजा है। जैन से इस नोटिस में कहा गया है कि रणबीर शर्मा के इस मामले की जांच कर सर्विस लॉ के हिसाब से कार्रवाई करें। सूरजपुर SP को भी नोटिस भेज कर आयोग ने कहा है कि 13 साल के बच्चे का बयान लेकर मामले में FIR दर्ज करें।



Share

Leave a Reply