दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार सेठी का निधन
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान निर्मल कुमार सेठी, दिल्ली का दिनांक 27 अप्रैल मंगलवार की रात्रि को 9:30 बजे के आसपास कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
तीर्थंकर महावीर अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में आपका उपचार चल रहा था। आपके पुत्र धर्मेंद्र ने आपको अंतिम क्षणों में णमोकार मंत्र का पाठ सुनाया। आपका अंतिम संस्कार आज 28 अप्रैल को सीतापुर (उ.प्र.) में किया गया।
84 वर्षीय श्री निर्मल कुमार सेठी ने लगभग 40 वर्ष तक श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा की अध्यक्षता का भार संभाला। इस बीच आपने जैन धर्म की कीर्ति पताका को देश विदेश में फहराया। आपने दिगंबर जैन धर्म, तीर्थ, श्रुत एवं जैन राजनीतिक चेतना मंच का नेतृत्व किया। भारत से लेकर विदेश तक जैन पुरातत्व की खोज एवं साहित्य प्रकाशन तथा अनेक संगोष्ठीयों का आपके द्वारा आयोजन किया गया।
आपके निधन पर छत्तीसगढ़ जैन श्रीसंघ के संयुक्त सचिव विनोद सांखला ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की है।




