राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस ने छत्तीसगढ़ मे तीन माह का बिजली बिल माफ करने की मांग की
रायपुर। कोरोना महामारी से कई राज्यों मे संपूर्ण लॉकडाउन लगाया हैं जिसके कारण जन-जीवन बहुत प्रभावित हुआ हैं इससे छत्तीसगढ़ राज्य भी अछूता नही रहा हैं। राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष को आदेशित किया हैं कि मुख्यमंत्री से माँग करें की उनके राज्य की जनता कोरोना महामारी के चलते आर्थिक औऱ शारीरिक बहुत परेशान हैं इसलिए 3 महीने का बिजली का बिल माफ करें।
इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पाण्डेय ने मीडिया को बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के कई जिलों मे संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था जिससे कोरोना मरीजों की गिनती कम हुई। इसमे छत्तीसगढ़ की जनता ने भी अपना सहयोग दिया हैं परंतु संपूर्ण लॉकडाउन के चलते लोगों की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी हैं। राष्ट्रवादी युवक कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुलराज पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि कम से कम 3 महीने का बिजली का बिल छत्तीसगढ़ की जनता को छूट देनी चाहिए ताकि इस समय कुछ राहत मिल सकें ।




