कोटा स्थित शनिदेव मंदिर में नवरात्र पर नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति...3 अक्टूबर से प्रज्वलित की जाएंगी
रायपुर। शारदीय नवरात्र- शनिदेव मंदिर मारुति लाइफस्टाइल के सामने मेन रोड कोटा रायपुर में शनि पुजारी विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य पर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने हेतु नवग्रह शांति मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित की जा रही है, जिसका पंजीयन भक्तगण मंदिर परिसर पर करा सकते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।




