CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

IAS ऑफिसर का अपहरण करने वाला नक्सली गिरफ्तार, और भी अपराधो मे शामिल था

IAS ऑफिसर का अपहरण करने वाला नक्सली गिरफ्तार, और भी अपराधो मे शामिल था
Share

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकमा जिले में कलेक्टर रहे एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल एक नक्सली को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली रवा गंगा वर्तमान में नक्सलियों के दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ (DAKMS) का अध्यक्ष है। एक लाख का इनामी रवा गंगा मतदान दल पर हमला करने समेत कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। बड़ेसट्टी गांव में ग्रामीणों की मीटिंग लेकर लौट रहे जवानों ने रवा गंगा को पकड़ा है। SP सुनील शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल इससे पूछताछ जारी है।


सुकमा जिला पुलिस बल और DRG के जवान नक्सल प्रभावित बड़ेसट्टी गांव में ग्रामीणों की बैठक लेकर लौट रहे थे। इसी बीच जंगलों में जवान एरिया डोमिनेशन के लिए भी निकले थे। बड़ेसट्टी के जंगल में जवानों को देख एक संदिग्ध व्यक्ति छिप रहा था, जिसे पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पूछताछ पर इसने अपना नाम रवा गंगा बताया। जिसकी पहचान इलाके के हार्डकोर इनामी नक्सली के रूप में की गई है।


पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो उड़ गए होश
रवा गंगा की गिरफ्तारी के बाद जब जवानों ने इसके रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि यह पिछले 10-12 सालों से नक्सल संगठन में जुड़कर काम कर रहा है। रिकॉर्ड के पन्नों को जब अधिकारियों ने पलटाया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि साल 2012 में सुकमा में कलेक्टर रहे एलेक्स पॉल मेनन का इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण किया था। उस समय यह नक्सलियों के पूर्व बड़ेसट्टी LOS सदस्य के पद पर सक्रिय था। इसके अलावा साल 2013 में विधानसभा चुनाव के समय मतदान पार्टी पर IED ब्लास्ट करने की घटना में भी शामिल था।

ग्रामीणों की समस्या सुनने गए थे कलेक्टर
कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन 21 अप्रैल 2012 की शाम छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके केरलापाल क्षेत्र के माझीपारा गांव में पहुंचे थे। यहां वे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से रूबरू हो ही रहे थे कि इस दौरान भारी संख्या में नक्सली पहुंच गए थे। जिन्होंने कलेक्टर के 2 गार्ड को भी मौत के घाट उतार दिया था और सुकमा कलेक्टर को अगवा कर जंगल में अपने साथ लेकर चले गए थे। ठीक 12 दिन बाद नक्सलियों ने कलेक्टर को छोड़ दिया था। एलेक्स पॉल मेनन 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं।

इन घटनाओं में भी था शामिल
• साल 2020 को बड़ेसट्टी गांव के ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर घर से सारा सामान लूटने की घटना में शामिल था।
• साल 2020 में ही बड़ेसट्टी गांव के दुरमापारा के ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हाथ पैर बांध जंगल में ले जाकर पिटाई कर अधमरा करने की घटना में शामिल था।
• साल 2020 में ही फुलबगड़ी क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले जवानों पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
• रवा गंगा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इसकी पूरी फाइल खंगाल रही है। रवा अन्य कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी।



Share

Leave a Reply