नक्साली बने विकास कार्य में रोड़ा, प्लांट शुरू होने से पहले किया ब्लास्ट, पढ़े पूरी खबर ...
बीजापुर : जिले में फिर नक्सलियों का उत्पात दिखा है। बीजापुर में क्रेशर प्लांट में ब्लास्ट और आगजनी की वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गिट्टी क्रेशर प्लांट शुरू होने वाला था।
1 टिप्पर, 1 कैंपर और 1 जेसीबी में आगजनी की खबर सामने आई है। ये पूरी घटना आवापल्ली से लगे मुर्दोण्डा की बताई जा रही है। ये पूरा मामला आवापल्ली थानक्षेत्र का है और एसडीओपी तिलेश्वर यादव ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है।




