BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुकमा में नक्सलियों का कहर: माड़वी हिड़मा के गांव में पूर्व सरपंच की नृशंस हत्या

सुकमा में नक्सलियों का कहर: माड़वी हिड़मा के गांव में पूर्व सरपंच की नृशंस हत्या
Share

 सुकमा  :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की बर्बरता सामने आई है। नक्सलियों के कुख्यात मिलिट्री हेड माड़वी हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ती में पूर्व सरपंच और ग्राम पटेल बोड़के रामा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हमले को अंजाम देने के पीछे नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर और ग्रामीणों की जमीन हड़पने वाला बताया है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की पामेड़ एरिया कमेटी के 10 से 15 हथियारबंद सदस्य मंगलवार रात गांव पहुंचे और पूर्व सरपंच के घर धावा बोला। उन्होंने बोड़के रामा पर आरोप लगाया कि वह पुलिस को सूचनाएं दे रहा था, लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा था और ग्रामवासियों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा था। इसके बाद नक्सलियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद नक्सलियों ने पर्चा जारी कर कहा कि बोड़के रामा गांव में बीजा पंडुम (पारंपरिक पूजा स्थल) को बुलडोजर और जेसीबी से नष्ट कर वहां खेती कर रहा था। साथ ही, उसने तालाब की मेड़ खुदवा कर नीचे की जमीन का पट्टा अपने नाम करा लिया था। नक्सलियों ने दावा किया कि वह पास्टर बनकर कुछ ग्रामीणों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहा था।

पूर्व सरपंच की हत्या के बाद पूवर्ती सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग नक्सलियों की इस नृशंस हरकत से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल जनजीवन को डर के साये में डालती हैं, बल्कि विकास की गति को भी प्रभावित करती हैं।



Share

Leave a Reply