बंधक जवान के सुरक्षित होने की तस्वीर नक्सलियो ने की जारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों का एक दल हुआ रवाना
दंतेवाड़ा। तर्रेम मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा बंधक बनाये गये जवान की तस्वीर जारी कर नक्सलियों ने यह प्रमाण दिया है कि जवान राकेश्वर सिंह सुरक्षित है। वहीं जवान की मासूम बच्ची ने भी अपने पिता की रिहाई के लिए अपील की है। इसके अलावा बस्तर में युवा भी अपह्रत जवान को रिहा करने की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर कोबरा बटालियन के अपह्रत जवान राकेश्वर सिंह को छोड़े जाने के लिए जेल बंदी रिहाई समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों का एक दल भी रवाना हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों का दल नक्सलियों की मांद में घुसकर जवान को छोड़े जाने की अपील करेगा।




