संकट की घडी में नक्सली कर रहे है उत्पात, जगह-जगह सड़क काट फैला रहे है दहशत
दंतेवाड़ा, लॉकडाउन के बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां कटेकल्यान चिकपाल रोड पर नक्सलियों ने जगह-जगह सड़क को काटा है। जिसके चलते एक बार फिर से लोगों में दहशत फैल गया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अरनपुर पोटाली रोड और कटेकल्यान चिकपाल रोड को जगह-जगह काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इधर नक्सली उत्पात की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। कांकेर जिले के पखांजूर में भी नक्सलियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। यहां सरपंच की दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लगाकर उसकी हत्या की है।




