नक्सलियों ने फूंका मोबाइल टॉवर ...
कांकेर। पखांजुर क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित ताड़ावेली में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। टावर का कंट्रोल यूनिट जलकर खाक हो गया है। घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।
एक दिन पहले ही गढ़चिरौली मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने 27 नवम्बर को बंद बुलाया था। नक्सली बंद के दौरान उत्तर बस्तर में जगह -जगह नक्सली बैनर पोस्टर बांध दिए हैं।




