CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलियों ने गला रेतकर की ग्रामीण की हत्या, एसपी ने की पुष्टि

नक्सलियों ने गला रेतकर की ग्रामीण की हत्या, एसपी ने की पुष्टि
Share

 बीजापुर। CG BREAKING  जिले से बड़ी खबर सामने आ रहा रही है, यहाँ एक बार फिर नक्सलियों (Naxalites) ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण को मुखबिरी करने के शक में गला रेतकर हत्या कर दी है। जिसकी पुष्टि एसपी आंजनेय वैष्णवर्य (SP Anjaneya Vaishnavarya) ने भी कर दी है। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांगापाल इलाके के कंवरगांव का रहने वाला ग्रामीण गोपीराम मड़कम 8 अगस्त को बाजार गया हुआ था। उसी दौरान ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे माओवादियों ने गोपीराम का अपहरण कर लिया। 4 दिनों तक उसे जंगल-जंगल घुमाते रहे। फिर गुरुवार की सुबह पुलिस की मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की सजा दे दी। जिसके बाद ग्रामीण के शव को कंवरगांव के नजदीक जंगल में ही फेंक दिया।

ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी बांगापाल थाना के जवानों को दी। सूचना मिलते ही जवानों की एक टीम को मौके के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाने की कोशिश में लगी हुई है। इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले भी माओवादियों ने जिले में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 ग्रामीणों की हत्या की थी।



Share

Leave a Reply