CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलियों ने अब पर्चा फेंककर पत्रकारों को दी धमकी

नक्सलियों ने अब पर्चा फेंककर पत्रकारों को दी धमकी
Share

बीजापुर, एक बार फिर दक्षिण बस्तर के पत्रकार नक्सलियों के निशाने पर है । एक पर्चे के माध्यम से नक्सलियों ने पत्रकारों पर अनर्गल आरोप लगाते हुए अपने निशाने पर होने का संकेत दिया है । इस मामले के बाद दक्षिण बस्तर के पत्रकारों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।
नक्सलियों ने पर्चे में दक्षिण बस्तर के कुछ पत्रकारों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं को गरीबो को शोषण करने वाले और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र की सम्पदा को कारपोरेट घरानों को सौंपने में साथ देने का आरोप लगाया है । पर्चा मिलने के बाद से पत्रकार जगत में आक्रोश व्याप्त हो गया है । इसके पूर्व भी नक्सलियों ने कुछ इसी तरह के आरोप लगा कर साई रेड्डी और नेमीचंद जैन की हत्या कर दिए थे , और इसे अपनी सबसे बड़ी गल्ती मानते हुए माफी भी मांगा था । किंतु एक बार फिर दक्षिण बस्तर के पत्रकारों को नक्सलि अपने निशाने पर लेने लगे है । वही पर्चे में नक्सलियों ने मीडिया को निष्पक्ष रहने की बातों का भी जिक्र है, और दक्षिण बस्तर के पत्रकार हमेशा से निष्पक्षता के साथ कार्य किए है, और आगे भी करते रहेंगे । नक्सलियों के इस पर्चे ने माओवादी संगठन और पत्रकार जगत को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया है ।

 



Share

Leave a Reply