CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे 17 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

 छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे 17 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
Share

कोंड़ागांव। जिले के केशकाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम कुएमारी में नक्सलियों ने पीएमजीएसवाय सड़क निर्माण में लगे 17 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में करीब 20 नक्सली सादे कपड़े में पहुंचे जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। नक्सलियों ने मौके पर काम कर रहें सुपरवाइजर को दबोच लिया और उसके कनपटी पर बंदूक टीका कर सबका नाम पूछा और कहने लगे ठेकेदार कहां है, उसे हम जान से मार देंगे। मौके पर मौजूद सभी मजदूर डर गए। नक्सलियों ने इसके बाद पीएमजीएसवाय सड़क निर्माण में लगे 02 पोकलेन, 06 हाइवा, 07 ट्रैक्टर, 01 वाईब्रो और 01 शिफ्टर को आग के हवाले कर दिया  है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है।


Share

Leave a Reply