नक्सलियों ने युवक को मारी गोली , बाजार में अफरा तफरी मची
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदरंगी में सोमवार को देर शाम एक युवक महेश बघेल को नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में गोली मारकर हत्या कर दी है। महेश बघेल कुछ दिनों से कोयलीबेड़ा में रहा था, किसी कार्य के लिए वह बदरंगी बाजार गया था।
युवक के पहुंचने की सूचना पर वर्दीधारी नक्सली बदरंगी बाजार पहुंचकर युवक को गोलीमार दी। बदरंगी बाजार में नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या से अफरा-तफरी मच गई।




