CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलियों ने 6 पुलिस समर्थकों की हत्या करने की धमकी से भरा पर्चा फेंका , जाने विस्तार से ...

नक्सलियों ने 6 पुलिस समर्थकों की हत्या करने की धमकी से भरा पर्चा फेंका , जाने विस्तार से ...
Share

दंतेवाड़ा : जिले के कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम फुलपाड़ के मीडिय़मपारा से पर्चे बरामद किए गए हैं । इन पर्चों में गांव के 6 पुलिस समर्थकों की हत्या करने की धमकी दी गई है। बस्तर संभाग में ग्रामीणों को जान से मारने के नक्सली पर्चे मिलने के बाद दंतेवाड़ा पुलिस और डीआरजी की टीम गांव पहुंच गई है। नक्सलियों के फेंके पर्चे में संजय तांती, सिंगड़ी मिडियाम, सोना मिडियाम, मर्रा मीडियाम, कोर्री भीमा मिडियाम, भीमा के नाम शामिल है। 

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने कहा है कि ग्रामीणों का पुलिस के प्रति बढ़ते विश्वास से नक्सली बौखला गए हैं। जिससे अब वे गरीब व सीधे-सादे ग्रामीणों और उनके परिजनों को हत्या की धमकी दे रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलपाड़ गांव में हथियारबंद नक्सली पहुंचे और पटाखे फोड़कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। नक्सलियों ने जनप्रतिनिधियों, सरपंच सचिवों और पुलिस की मदद करने वाले ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते हुए पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में दुश्मनों का साथ देने वालों को मौत की सजा देने की बात लिखी है।

पर्चे में पुलिस का साथ छोडऩे और गांव में खेती करने की बात लिखी है। पर्चे में नक्सलियों ने लिखा है कि आप लोगों ने बड़ा धोखा दिया है, आपको जल, जंगल, जमीन नहीं चाहिए, पुलिस की नौकरी चाहिए। देश में क्या माओवादी पार्टी नहीं है। कल के दिन से आप के घर में बम फटने वाला है ये आप को पता नहीं है। इसके साथ ही पर्चे में परिजनों को पुलिस से छुड़वा कर गांव में लाने और जमीन कमाने की बात कही गई है।



Share

Leave a Reply