पुरानी बस्ती के महाराजबंद तालाब के पास धारा 144 का उल्लंघन कर जर्दा गुटखा बेचने वाला पकड़ाया, जाने पूरी खबर
रायपुर | कोरोना वायरस महामारी के कारण सम्पूर्ण प्रदेश में इन दिनों लॉक डाउन के साथ ही जिला कलेक्टरों द्वारा धारा 144 लागू की गई है। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार श्यामल साहा आयु 42 वर्ष पिता स्व. संतोष साहा निवासी महाराजबंद तालाब के पास अपनी पान ठेला के सामने एक्टिवा क्रमांक सीजी 04-एलएच/9395 ने झोले में पान गुटखा रखकर धारा 144 का उल्लंघन कर जर्दा गुटखा , पान राज, पान पराग, रजनीगंधा, आरएमडी, बाबा 120 कुल 57140 रूपये का जर्दा मसाला परिवहन कर लाकर बेच रहा था। उक्त मामले में पुरानी बस्ती थाने ने आरोपी के खिलाफ तम्बाकु अधिनियम की धारा 24 एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है।




