CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

उपार्जित धान खराब होने पर लापरवाही, कलेक्टर ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस

उपार्जित धान खराब होने पर लापरवाही, कलेक्टर ने अधिकारियों को जारी किया नोटिस
Share

कोण्डागांव। जिले में असमय हुई वर्षा से धान खरीदी केन्द्रों में उपार्जित धान को व्यवस्थित और सुरक्षित रख-रखाव को सुनिश्चित कराने कलेक्टर से जिले की सभी समितियों को इस संबंध में निर्देश पूर्व में जारी किया गया था।


कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा से खाद्य विभाग के अमले के साथ जिले के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके अनुसार शनिवार को वे दल सहित उपार्जन केन्द्र उरदाबेड़ा, अमरावती और चिपावंड पहुंचे। जहां उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों और जिला कार्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का पालन नहीं किए जाते पाया। जिसके कारण उपार्जित धान असमय हुई वर्षा से भीगा और खराब होते पाया गया। जिसे देखते हुए कलेक्टर ने लापरवाही पूर्वक कार्य करने और इस कारण शासकीय धान की हुई क्षति के लिए उरंदाबेड़ा, अमरावती और चिपावंड के समिति प्रबंधकों और खरीदी प्रभारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस जांच दल में जिला खाद्य अधिकारी के नेतृत्व सहायक खाद्य अधिकारी राबिया खान ,खाद्य निरीक्षक नवीनचंद श्रीवास्तव, हितेशदास मानिकपुरी, गुलशन नंद ठाकुर, एवं मनीराम बघेल भी शामिल रहे।



Share

Leave a Reply