CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

क्वारेटाइन सेंटरों में कार्य के प्रति लापरवाही, तीनों लोगों को नोटिस जारी

 क्वारेटाइन सेंटरों में कार्य के प्रति लापरवाही, तीनों लोगों को नोटिस जारी
Share

कोरबा। पोड़ीउपरोड़ा अनुविभाग अंतर्गत क्वारेटाइन सेंटरों में पंचायत सचिव, प्रधान पाठक एवं प्राचार्य की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन ये लोग अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। जिस पर एसडीएम संजय कुमार मरकाम ने तीनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साढामार के सचिव बहादुर सिंह मरावी द्वारा पसान तहसीलदार से फोन पर अभद्रता पूर्वक बात कर पूर्व में रुके 2 महीने के वेतन की बात कहते हुए, दिए गए निर्देशों का अवहेलना कर फोन काट दिया, जिसकी शिकायत पसान तहसीलदार सुशील कुलमित्र द्वारा एसडीएम पोड़ीउपरोडा से की गई थी, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर उनके निलंबन की सिफारिश की है।

इसी तरह उत्तर माध्यमिक विद्यालय लैगा के प्राचार्य नंदकुमार जायसवाल, प्रभारी प्राचार्य ललित कुमार चंद्रा ग्राम पिपरिया एवं साहिबा राम मरावी हाई स्कूल कर्री को मुख्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।


Share

Leave a Reply