BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कार्य के प्रति लापरवाह पटवारी निलंबित : तोंगकोंगेरा के ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

कार्य के प्रति लापरवाह पटवारी निलंबित :  तोंगकोंगेरा के ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्यवाही
Share

जगदलपुरकलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली के निर्देश पर कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर तहसील बकावण्ड के तोंगकोंगेरा के पटवारी को निलंबित कर दिया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लेने के लिये तोंग कोंगरा पहुंचे बस्तर कलेक्टर के सामने ग्रामीणों ने बताया कि हल्का पटवारी श्री चित्त विनोद पांडेय लंबे समय से क्षेत्र भ्रमण पर नहीं आ रहे हैं तथा उनके कार्य में प्रति की जाने वाली लापरवाही के कारण ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने हल्का पटवारी को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश पर बस्तर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री गोकुल रावटे ने पटवारी श्री पांडेय को निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बस्तर निर्धारित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी गई है।



Share

Leave a Reply