रायपुर में बने नए कन्टेनमेंट जोन, जाने कौन कौन सा क्षेत्र है शामिल
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 और कंटेनमेंट जोन बनाये गए है। बुधवार को रायपुर जिले में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी। इनमें चार इलाकों से 8 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी कंटेनमेंट जोनों के चारों दिशाओं में सीमाएं निर्धारित कर संबंधित इलाकों को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश या निकास के लिए केवल 1 द्वार होगा। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कंटेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
इन इलाकों को किया गया सील :-
कन्टेनमेंट क्षेत्र 1 :- थाना पंडरी इलाके के मोवा में 1 कोरोना रोगी मिला है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में चांद इलेक्ट्रिकल के साइड, मेन रोड मोवा, पश्चिम में मनोज तिवारी के मकान की साइड गली,अमन नगर रोड, उत्तर और दक्षिण में बंद है।
कन्टेनमेंट क्षेत्र 2 :- अवंती विहार थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 1 कोरोना रोगी मिला है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में जेपी शर्मा और एचएल साहू का मकान, पश्चिम में विमल साहू और प्रदीप साहू का मकान है। उत्तर और दक्षिण में बंद है।
कन्टेनमेंट क्षेत्र 3 :- नगर निगम बिरगांव वार्ड क्रमांक 20 डीएम टावर थाना खमतराई क्षेत्र में 1 कोरोना रोगी मिला है। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में बिलासपुर रोड, पश्चिम में कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 20, उत्तर में आरटीओ आफिस, दक्षिण में वीनू पेट्रोल पंप शामिल है।
कन्टेनमेंट क्षेत्र 4 :- विकासखंड तिल्दा अंतर्गत घिवरा थाना खरोरा क्षेत्र में 5 कोरोना रोगी मिले हैं। कंटेनमेंट जोन के पूर्व में खरोरा-आरंग मुख्य मार्ग, पश्चिम में जय सिंग का मकान, दक्षिण में मझली और छिनहा तालाब




