महंत कॉलेज में एल्यूमिनी संघ की नई कार्यकारिणी गठित
रायपुर :- महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर के भूतपूर्व छात्रों छात्राओं द्वारा एल्यूमिनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन विगत दिनों डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य के उपस्थिति में महाविद्यालय के सेमिनार कक्ष में किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष स्वाति साहू,अंकित शुक्ला, मोहन पाठक, सचिव संजना शर्मा सह सचिव रोहित चौहान तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम व्यास को सर्वसम्मति से चुना गया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए वे समस्त भूतपूर्व विद्यार्थियों के साथ समन्वय बनाकर महाविद्यालय के विकास में विभिन्न गतिविधियों का नियोजन करेंगे एवं उन्होंने अतिशीघ्र स्मार्ट बोर्ड देने का निर्णय लिया, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ.देवाशीष मुखर्जी , प्रभारी डॉ .लक्ष्मीकांत साहू, प्रो.ललित मोहन वर्मा व महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी।




