CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कल से नया रोस्टर लागू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कल से नया रोस्टर लागू
Share

 बिलासपुर। दशहरा अवकाश के बाद 10 अक्टूबर से खुल रहे हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू किया गया है। इसके अनुसार तीन डिवीजन बेंच होंगे। डिवीजन बेंच एक चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस संजय अग्रवाल की होगी। यह कोर्ट रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों को छोड़कर डिवीजन बेंच में लाए गए सभी रिट मैटर, पीआईएल, रिट अपील, रिट पिटीशन, हेबियस कार्पस, टैक्स और टैक्स अपील मामलों की सुनवाई करेगी। दूसरी डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की होगी, जिसमें डिवीजन बेंच में लाए गए सभी सिविल मैटर, कंपनी और कमर्शियल अपील और रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों की सुनवाई होगी। तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के. अग्रवाल व जस्टिस दीपक कुमार तिवारी होंगे जो सभी क्रिमिनल मैटर सुनेंगे। चीफ जस्टिस की स्पेशल सिंगल बेंच में आर्बिट्रेशन और कॉंसिलेशन एक्ट व लाए गए अन्य मामले दोपहर बाद सुने जाएंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी की स्पेशल बेंच में रुके हुए मामले दोपहर बाद सुने जाएंगे। जस्टिस संजय के अग्रवाल की स्पेशल बेंच में दोपहर बाद क्रिमिनल और सिविल के ट्रांसफर पिटीशन की सुनवाई होगी। जस्टिस पी. सैम कोशी की स्पेशल सिंगल बेंच में सेकेंड अपील, फर्स्ट अपील और कंपनसेशन के मिसलिनियस मामले सुने जाएंगे। जस्टिस संजय अग्रवाल की स्पेशल बेंच में सन् 2011 तक के क्रिमिनल रिवीजन मामले तथा रुके मामले सुने जाएंगे।



Share

Leave a Reply