CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बलौदाबाजार में नई SP भावना गुप्ता ने संभाला पदभार, महिला संबंधी अपराधों का होगा रोकथाम..

बलौदाबाजार में नई SP भावना गुप्ता ने संभाला पदभार, महिला संबंधी अपराधों का होगा रोकथाम..
Share

 बलौदाबाजार। नवपदस्थापित आईपीएस अधिकारी भावना गुप्ता ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान रहेगा। भावना गुप्ता ने कहा कि आम जनता अपनी शिकायतें व्हाट्सएप नंबर और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेगी, जिससे पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा की कमजोर वर्ग को न्याय मिले एसी उनकी कोशिश बरकरार रहेगी। सड़क हादसे और साइबर ऑफेंस को कैसे रोका जाए इस पर भी उनका विशेष ध्यान रहेगा।

उन्होंने नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही बाहरी तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आगे मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा किसी भी जिला में कई सारी चुनौतियां होती है, विशेष चुनौतियों का तुरंत ही समाधान किया जाएगा। आईपीएस गुप्ता ने यह भी कहा कि पुलिसिंग के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सके।



Share

Leave a Reply