CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

 नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
Share

कोरबा। विवाह के बंधन को लेकर कहा जाता है कि दंपत्ति का सात जनम का साथ होता है। इसके उल्टे एक नवविवाहिता का अपने पति के साथ एक वर्ष का समय भी पूरा नहीं हो सका। उसने ससुराल में फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस के द्वारा औपचारिक कार्यवाही की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर छुरीकला में यह घटना आज तड़के 4 बजे के आसपास हुई। 25 वर्षीय मोनिका प्रजापति कि ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कोरबा नगर के अंतर्गत दादर की निवासी थी। दिसंबर 2019 में उसका विवाह परिजनों ने छुरीकला के प्रदीप प्रजापति के साथ कराया था। विवाह में परिवार के द्वारा अपनी सामथ्र्य के अनुसार सामाग्री ससुराल पक्ष को दी गई थी ताकि बेटी को बेहतर ढंग से रखा जाए और किसी प्रकार की शिकायत का मौका ना रहे। विवाह के 5 महीने ही बमुश्किल बीते थे कि बहू बनकर ससुराल में आई मोनिका ने जिंदगी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार घर के पंखे पर उसका शव लटका हुआ मिला। सुबह 4 बजे ससुरालियों के द्वारा इस बारे में मृतका के पिता राजाराम प्रजापति को खबर दी गई, जिस पर वे दौड़े-दौड़े छुरी पहुंचे। उस समय वहां की स्थिति विचित्र थी। आसपास के लोगों ने राजाराम को ढांढस बंधाया। कुछ घंटे बाद कटघोरा पुलिस यहां पहुंची, जिसने कार्यपालिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर उसे फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार विवाह के बाद से ही दंपत्ति में किसी ना किसी बात को लेकर वाद-विवाद होते रहता था। रात्रि को भी ऐसा ही कुछ हुआ। सूचना होने पर परिवार के सदस्यों ने मोनिका से बात करनी चाही लेकिन उसने रूचि नहीं दिखाई। कुछ घंटे बाद उन्हें मोनिका की मौत की खबर हुई। छुरीकला पहुंचे मृतका के पिता राजाराम ने यह मानने से इनकार किया कि उनकी पुत्री ने खुदकुशी की है बल्कि उसकी हत्या की गई है और घटना को नाटकीय मोड़ देने का प्रयास किया गया है। यही बातें अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई है। नवविवाहिता की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस प्रकरण में जरूरी जांच पड़ताल करने के साथ आगे की कार्यवाही पुलिस के स्तर पर की जाएगी।


Share

Leave a Reply