CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खूबसूरत वॉल पेंटिंग पर फ़िल्मी पोस्टर चिपकाने वालों के ख़िलाफ़ एन जी ओ ने खोला मोर्चा, दर्शकों से कहा- बहिष्कार करें ऐसी फ़िल्मों का

खूबसूरत वॉल पेंटिंग पर फ़िल्मी पोस्टर चिपकाने वालों के ख़िलाफ़ एन जी ओ ने खोला मोर्चा, दर्शकों से कहा- बहिष्कार करें ऐसी फ़िल्मों का
Share

सिनेमाघरों को भी चेतावनी -  सुधर जाओ,शासकीय संपत्ति और श्रमदान को अब बर्बाद किया तो नहीं चलने देंगे फ़िल्मों के कोई शो

निगम आयुक्त ने  संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी  कार्यवाही के  दिए  आदेश

रायपुर। शहर को आकर्षक बनाने  विभिन्न स्थलों पर बने वॉल पेंटिंग पर फ़िल्मी पोस्टर चिपका कर इसे बर्बाद करने वालों के ख़िलाफ़ मितान फाउंडेशन सहित दर्जन भर से अधिक एन जी ओ ने मोर्चा खोल दिया है। इन संगठनों ने कहा है कि रायपुर को सुंदर बनाने नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा स्थानीय एन जी ओ के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बंच ऑफ़ फूल्स, एवेंजर्स ,कुछ फ़र्ज़ हमारा भी , ग्रीन आर्मी ,समर्थ , मितान सहित 50 से अधिक संगठन के वालंटियर्स न केवल निरंतर श्रमदान करते हैं बल्कि शासकीय धन राशि भी इस काम में व्यय होती है । कुछ शरारती लोगों द्वारा जानबूझकर इन दीवारों पर बनी आकर्षक पेंटिंग के  ऊपर  पोस्टर चिपका कर इसे बदरंग  कर ख़राब किया जा रहा है ।
संगठनों ने कहा है कि  बड़ी मेहनत से बने  वॉल पेंटिंग शहर की शोभा बढ़ाते हैं , किंतु  क्षणिक लाभ सोचकर कुछ लोगों द्वारा शहर को शर्मसार किया जा रहा है जो कि अक्षम्य अपराध है ।
सभी स्वयं सेवी संगठन अब प्रशासन ,समाज व स्वयं सेवियों  के साथ मिलकर इस पर अंकुश लगाने सख़्ती से काम करेगा । आम नागरिकों से एन जी ओ ने अपील की है कि शासकीय संपत्ति के विरूपण के लिए ज़िम्मेदार पोस्टर में प्रदर्शित फ़िल्म का बहिष्कार कर आप भी अपनी ज़िम्मेदारी निभायें , साथ ही इन तत्वों पर अंकुश लगाने स्वतः भी आगे आए।संगठनों ने यह भी चेतावनी दी है  फ़िल्म निर्माता या सिनेमा घर स्वयं भी इस दिशा में अपनी ज़िम्मेदारी समझे अन्यथा सिनेमाघरों पर प्रदर्शित फ़िल्मों के शो रोकने के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।
एन जी ओ ने रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के समक्ष भी अपनी आपत्ति दर्ज करायी है । उन्होंने भी ऐसे कृत्यों पर अंकुश लगाने की बात कही।आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने सभी जोन कमिश्नर से ऐसे तत्वों के विरुद्ध शासकीय संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं ।


Share

Leave a Reply