CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एनएच 49 पर थम नहीं रहा रफ्तार का कहर, बोलेरो ने ले ली ग्रामीण की जान

एनएच 49 पर थम नहीं रहा रफ्तार का कहर, बोलेरो ने ले ली ग्रामीण की जान
Share

खरसिया । एनएच पर तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन लोगों की जान पर बने हुए हैं। हर ओर यही आलम बना हुआ है, बावजूद जानलेवा रफ्तार पर किसी प्रकार की लगाम नहीं लग पा रही। शनिवार को एनएच-49 पर खरसिया के समीप बानीपाथर ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक सीजी 13 एएल 4006 ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार ठोकर मारी दी, जिससे ग्रामीण बुरी तरह आहत हो गया। वहीं सूचना के अभाव में देर तक ग्रामीण सड़क पर ही पड़ा रहा। ऐसे में उसका काफी रक्त बह गया, अस्पताल आते-आते उसे मृत घोषित कर दिया गया। खरसिया टीआई सुमतराम साहू के अनुसार मृत व्यक्ति डभरा क्षेत्र के ग्राम टुण्ट्री का निवासी शिवलाल राठिया है। वहीं बोलेरो का चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार है। वाहन को खरसिया पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
सीएसपीडीसीएल पर यह कैसा ग्रहण
दुर्घटना कारक बोलेरो वाहन पर सीएसपीडीसीएल लिखा हुआ है। हालांकि यह वाहन खरसिया विद्युत विभाग का नहीं है। वहीं नगर में चर्चा है कि विद्युत विभाग पर ना जाने कैसा ग्रहण लगा हुआ है कि हाल ही में 5 विद्युत कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं आज फिर विभाग से वाहन ने किसी की जान ले ली। लोग इस घटनाक्रम को भले ही हल्के में ले रहे हों, परंतु लोगों का मानना है कि यह काली छाया है जो किसी कारणवश विभाग पर ग्रहण बनकर छाई हुई है। इस घटनाक्रम को ग्राम पामगढ़ में बन रहे नए विद्युत सबस्टेशन से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां संचालित गौशाला को क्षति पहुंचाकर विद्युत स्टेशन बनाया जा रहा है।



Share

Leave a Reply