Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों की घोषणा, 11 फरवरी को वोटिंग, तीन चरणों में होंगे पंचायत इलेक्शन, जानें कब आएगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा
एक ही फेज में आयोजित होंगे नगरीय निकाय चुनाव
तीन चरणों में आयोजित होंगे पंचायत चुनाव
राज्य में आज से आदर्श आचार संहिता लागू
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में आयोजित होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी शुरू होगी। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 27 जनवरी से शुरू होगी। बोर्ड एग्जाम से पहले राज्य में नगरीय निकाय चुनाव हो जाएंगे।
पंचायत चुनाव में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता वोटिंग करेंगी।
कब होगी वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए एक ही चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों होंगे। पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी को पहले फेज, 20 फरवरी को दूसरे फेज, 23 फरवरी तीसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। वहीं, मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी, 21 फरवरी और 24 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
चुनाव के लिए प्रमुख तारीखें
नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वासपी 31 जनवरी तक होंगे। वोटिंग 11 फरवरी को होगी। रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की तारीख 6 फरवरी होगी। पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में वोटिंग होगी। रिजल्ट भी तीन चरणों में घोषित किया जाएगा।




