एनएमडीसी के डायरेक्टर गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
दंतेवाड़ा। जिले के बैलाडीला लौह खदान नन्दी पर्वत पर बिना अनुमति वृक्षों कटाई व जंगल में आग लगवाने के आरोप में एक अधिकारी एनसीएल के पूर्व महाप्रबंधक एनएमडीसी के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर व्ही.एस. प्रभाकर को वन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर बचेली न्यायालय में पेश किया गया। जहां मेडिकल ग्राउंड पर 50 हजार रुपए के मुचलका पर उन्हें हर पेशी में उपस्थित रहने की हिदायत पर जमानत दी गई है।

उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी और सीएमडीसी की ज्वाइंट वेंचर बैलाडिला की 13 नम्बर लोह अयस्क की खदान के मामले में खदान क्षेत्र तक रास्ता बनाने के लिये बिना वन विभाग की अनुमति के नन्दी पर्वत में हजारों पेड़ो को काट कर जलाये जाने की जांच में कार्यवाही करते हुए व्ही.एस. प्रभाकर के ऊपर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा वाइल्ड इफेक्ट की धारा, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा और लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम धारा 1984 के तहत कार्यवाही की गई है।




