ग्रामीण इलाकों में लॉक डाउन का नहीं दिख रहा असर, घरो से बाहर एकजुट में नजर आ रहे ग्रामीण
कोरबा। चीन से शुरुआत होकर और अनेकों देशों को अपनी चपेट में लेने वाले तथा इन दिनों भारत में भी गंभीर महावारी के रूप में उभरी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर जारी प्रयासों के बीच लॉकडाउन का असर तो शहरी एवं कस्बाई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह बेअसर साबित हो रहा है। ग्रामीण बेपरवाह होकर घरों से बाहर गली-मोहल्ले में एकजुट नजर आ रहे है। यहाँ तक कि सरकार द्वारा लागू धारा 144 का भी खुलेआम उलंघन करते हुए निजी तथा शासकीय निर्माण कार्य ग्रामी इलाकों में बदस्तूर जारी है। ज्ञात हो कि भारत देश व प्रदेश सहित कोरबा जिले में भी गत 22 मार्च से 144 धारा के साथ शहरी सहित ग्रामीण में भी लॉकडाउन लागू है जहाँ नोवल कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने शासन-प्रशासन द्वारा पूरी तरह एहतियात बरती जा रही है। पुलिस,प्रशासन व नगरीय प्रशासन की टीम द्वारा लगातार अपील,चेतावनी के मा.यम से अनावश्यक रूप से लोगों को घरो से ना निकलने एवं भीड़भाड़ से बचने,भीड़ इकठ्ठी नही करने की हिदायत दी जा रही है।इसके विपरीत ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन और धारा 144 बेअसर दिख रहा है। ऐसी ही एक सूचना पर जब पाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पहुँचा गया तब इस पंचायत के नजारे पूरी तरह शासन-प्रशासन निर्देश के विपरीत पाया गया। जहाँ जगह-जगह ग्रामीण खुलेआम घरो से बाहर एकजुट में नजर आए। इसके अलावा इसी पंचायत के ग्राम गोकनई में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा था जिसमे दर्जनभर से अधिक मजदूर नियोजित थे। जब उनकी तस्वीर कैमरे में कैद करना चाहा गया तब उक्त कार्य में नियोजित सभी मजदूर कार्य छोड़कर मौके से अपनी- अपनी घरो की ओर भाग खड़े हुए। इसके अलावा अनेकों जगह निजी निर्माण कार्य कराते देखे भी गए जिसमे मजदूर नियोजित थे। उक्त शासकीय निर्माण स्थल से कुछ ही दूरी पर ग्राम सरपंच पंचराम जगत लगभग 8 - 9 की संख्या में एकजुट महिला-पुरुष ग्रामीणों के बीच बिना एहतियात बरते बातचीत करते नजर आए।जब सरपंच के पास जाकर उन्हें लागू धारा 144 एवं लॉकडाउन के विपरीत ग्राम का माहौल होने की जानकारी दी गई।




