कोई भूखा न सोए : गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों से महेंद्र छाबड़ा ने की सहयोग की अपील
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, छत्तीसगढ़ शसान के अध्यक्ष एवं सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक महेन्द्र छाबड़ा ने प्रदेश के सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण किसी जान भूखे रहने के कारण न जाय।
सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी को लिखे पत्र में श्री छाबड़ा ने लिखा है-आज भी अनेक लोग भूखे सो रहे हैं। कईयों के पास एक समय का भोजन भी नहीं मिल रहा होगा। ऐसे में सिक्खों की सेवा भावना से अनेक लोगों को लाभ मिल सकता है। हमें आगे आकर मदद करनी चाहिए। रायपुर के गुरूद्वारे में पुलाव के पैकेट तैयार कर बांटने की योजना बनी है। आप भी इसी तरह व्यवस्था कर सते हैं। अत: आप सभी गुरूद्वारा कमेटी, सामाजिक संगठन अपने-अपने क्षेत्र के शासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से चर्चा करें। गरीब आदमी की सेवा करनी चाहिए। इस पुण्य कार्य में प्रशासन भी आपका पूर्ण सहयोग करेगा।




