CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : समय में शासकीय कार्यालयों में उपस्थित न होने पर 68 अधिकारी-कर्मचारी को जारी हुआ नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : समय में शासकीय कार्यालयों में उपस्थित न होने पर 68 अधिकारी-कर्मचारी को जारी हुआ नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
Share

जांजगीर-चांपा | छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में 7 फरवरी को राजस्व अधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 7 फरवरी को अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का पूर्वान्ह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों में से 104 उपस्थित मिले, वहीं 14 अनुपस्थित थे। जिनमें से 3 मातृत्व अवकाश, 03 क्षेत्र भ्रमण पर थे। शेष 8 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सक्ती एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सक्ती जनपद कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार चांपा एसडीएम ने भी 5 शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार जांजगीर, पामगढ़, डभरा के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।



Share

Leave a Reply